अज्ञात वाहन की टक्कर से दादा-पोते की मौके पर ही मौत, विरोध में सड़क जाम

दादा-पोते की मौके पर ही मौत

मधेपुरा भर्राही थाना क्षेत्र के दीनापट्टी एनएच 107 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दादा और पोते की रविवार की देर संध्या सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के मलिया निवासी 60 वर्षीय सिंहेश्वरी मंडल एवं 22 वर्षीय पुरुषोत्तम कुमार के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि सिंहेश्वरी मंडल अपने बेटी के यहां छठ का प्रसाद देने मुरलीगंज गया हुआ था. लौटने के दौरान दीनापट्टी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दादा और पोते की मौत हो गया. वही स्थानीय परिजनों द्वारा एनएच 107 को जामकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ घंटे नारेबाजी किया. घटना स्थल पर देर से पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस के माध्यम से पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >