बालिकाएं परिवार व समाज की है नींव - डीपीओ

बालिकाएं परिवार व समाज की है नींव - डीपीओ

मधेपुरा. विश्व बाल दिवस समारोह (17 से 20 नवंबर) के अंतर्गत महिला व बाल विकास निगम व जिला प्रशासन के सौजन्य से 19 नवंबर को प्रखंड ग्वालपाड़ा के संथाली टोला में ‘बालिका जन्म उत्सव’ का आयोजन किया. मौके जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सीमा कुमारी ने नवजात बच्चियों का स्वागत करते हुए उन्हें बेबी किट उपहार स्वरूप प्रदान किया. कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के जन्म का सम्मान, लिंग समानता का संदेश, समुदाय में बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना. डीपीओ ने कहा कि “बालिकाएं परिवार और समाज की नींव हैं. उनके जन्म का उत्सव मनाना ही सशक्त समाज की पहचान है. स्थानीय समुदाय की उत्साही भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी प्रेरणादायी बनाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >