गणेशपुर पंचायत के युवक की सड़क दुर्घटना में दिल्ली में हुई मौत

गणेशपुर पंचायत के युवक की सड़क दुर्घटना में दिल्ली में हुई मौत

पुरैनी . प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झंडापुर बासा के एक युवक की दिल्ली में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि मो इम्तियाज तीन महीना पूर्व से ही दिल्ली में गया था. मंगलवार को दिल्ली में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. गुरुवार को शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मालूम हो कि गणेशपुर पंचायत अंतर्गत झंडापुर बासा वार्ड सात निवासी मो तैयब आलम के 22 वर्षीय पुत्र मो इम्तियाज आलम दिल्ली में मजदूरी का करता था. मंगलवार को अज्ञात वाहन में इम्तियाज को धक्का मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. इधर घटना कि सूचना मो अख्तर आलम ने विधायक सह डिप्टी स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव को दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >