गणतंत्र दिवस पर एचएस कॉलेज में होगा मैत्री क्रिकेट मैच

गणतंत्र दिवस पर एचएस कॉलेज में होगा मैत्री क्रिकेट मैच

उदाकिशुनगंज . अनुमंडल मुख्यालय स्थित हरिहर साहा महाविद्यालय में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर छात्रों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन होगा. महाविद्यालय के क्रीड़ा पदाधिकारी क्रिकेट टीम के कोच व अर्थपाल डॉ अरुण कुमार महतो ने बताया कि क्रिकेट मैच के मुख्य अतिथि व उद्घाटनकर्ता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो जवाहर पासवान होंगे. मैच टी-20 प्रारूप में खेला जायेगा. यह मैत्री क्रिकेट मैच सेमेस्टर वन सत्र 2025-29, सेमेस्टर थ्री सत्र 2024-28, सेमेस्टर फाइव सत्र 2023-27 के वर्तमान छात्रों व महाविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों के बीच खेला जायेगा. उन्होंने बताया कि खेल से विद्यार्थियों में आपसी सौहार्द व खेल भावना को बढ़ावा मिलेगा. आयोजन समिति ने बताया कि इस मैच में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा. महाविद्यालय प्रशासन को उम्मीद है कि यह आयोजन छात्रों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ गणतंत्र दिवस समारोह को और भी यादगार बनायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >