पोस्टमास्टर हत्याकांड में चार नामजद सहित अज्ञात पर मामला दर्ज

पोस्टमास्टर हत्याकांड में चार नामजद

प्रतिनिधि, आलमनगर

थाना क्षेत्र के आलमनगर-फुलौत सड़क के सती स्थान से आगे पिछले चार जुलाई को पोस्टमास्टर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मृतक की पत्नी के आवेदन पर चार नामजद सहित अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस बाबत आलमनगर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया मृतक की पत्नी निर्मला देवी ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उनके पति आलमनगर जा रहे थे. रास्ते में अपराधियों द्वारा गोली एवं धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. उनके पति की हत्या में चार नामजद षंडयंत्रकारियों ने हत्या करायी है. हत्या का कारण जमीन विवाद है. इनलोगों द्वारा बराबर धमकी दी जा रही थी एवं कई बार घर में घुसकर मारपीट एवं धमकी भी दी गई थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >