गैस सिलिंडर में आग लगने से चार घर जले

गैस सिलिंडर में आग लगने से चार घर जले

मधेपुरा.

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत भिरखी वार्ड 24 के निवासी मो मुस्लिम, मो इम्तियाज, मो अब्दुल, मो इब्राहिम के घर में लगी आग लग गयी. इससे हजारों की क्षति हुई. लोगों ने बताया कि मो अब्दुल की पत्नी खुशबू खातून खाना बना रही थी. इसी दौरान सिलिंडर में आग लग गयी. देखते ही देखत चार घर जल गये.

मो इम्तियाज ने बताया कि बेटी व परवेज की बहन की शादी के लिए फर्नीचर खरीदा था और दोनों घरों में लगभग दो से तीन लाख रुपये नकद राशि भी जल गयी. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान का पैसा मिला था. अब तो वो भी चला गया. अब कैसे अपना जीवन व्याप्त करेंगे. इधर सीओ ने कर्मी से घटनास्थल की जांच करायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >