चार घर जले, लाखों की क्षति

चार घर जले, लाखों की क्षति

प्रतिनिधि, मुरलीगंज

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जोरगामा पंचायत वार्ड सात में गुरुवार को चूल्हे की चिंगारी से आग लग गयी, जिससे चार घर जल गये. इससे लाखों की क्षति हुई. पीड़ित रमेश यादव, नवल कुमार यादव, विमल कुमार, विद्यानंद यादव ने बताया कि नकद 50 हजार, बाइक, जेवरात, कपड़ा, अनाज सहित लाखों की क्षति हुई है. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे सीओ किसलय कुमार ने अग्नि पीड़ित परिवार को तत्काल प्लास्टिक उपलब्ध कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >