महादलित टोला में आग लगने से चार घर व पशु जले

मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत गंगापुर पंचायत वार्ड एक खुशरूपट्टी महादलित टोला में शनिवार की देर रात अगलगी की घटना में चार परिवार का घर जलकर राख हो गया.

मुरलीगंज. मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत गंगापुर पंचायत वार्ड एक खुशरूपट्टी महादलित टोला में शनिवार की देर रात अगलगी की घटना में चार परिवार का घर जलकर राख हो गया. बताया गया कि शनिवार की करीब ग्यारह बजे अचानक मंजय ऋषिदेव के घर में आग लग गयी. आग की लपट इतनी तेज थी कि देखते ही गुंजन ऋषिदेव, भुलिया देवी, रंजय ऋषिदेव का घर जलकर राख हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया. आगजनी में मंजय ऋषिदेव का एक गाय तथा खाने पीने का सारा सामान जलकर राख हो गया. घटना के बाद मुखिया प्रतिनिधि राजेश रोशन पंडित ने पीड़ित परिजनों को राहत सामग्री का वितरण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >