पूर्व विधायक का व्हाट्सऐप हैक, परिचितों से मांगे जाने लगे रुपये

पूर्व विधायक का व्हाट्सऐप हैक, परिचितों से मांगे जाने लगे रुपये

दो घंटे में लौटा देंगे कह भेजा जा रहा था स्कैनर, चार घंटे तक मचा रहा अफरातफरी मधेपुरा. जिले के सिंहेश्वर से पूर्व विधायक सह राजद नेता चंद्रहास चौपाल का व्हाट्सऐप अकाउंट हैकर द्वारा हैक कर लिये जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद जिले में दिनभर इसकी चर्चा होती रही. पूर्व विधायक के मोबाइल नंबर से उनके परिचितों, समर्थकों और रिश्तेदारों को लगातार मैसेज भेजकर रुपये की मांग की जाने लगी. मैसेज में दो घंटे में वापस कर देंगे कहकर स्कैनर भी भेजा जा रहा था. जानकारी के अनुसार घटना के दौरान पूर्व विधायक का आइफोन काम करना बंद कर दिया. मोबाइल उनके नियंत्रण से बाहर हो गया और कई लोगों के पास पैसों की मांग वाले मैसेज पहुंचने लगा. कुछ लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुष्टि के लिए फोन करना शुरू किया, लेकिन इस दौरान मोबाइल नेटवर्क भी प्रभावित हो गया था. इससे करीब चार घंटे तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही. पूर्व विधायक ने बताया कि उन्हें एक कॉल आया था. कॉल करने वाले ने खुद को कोरियर डिलीवरी बॉय बताते हुए एड्रेस वेरिफाई करने की बात कही. इसी दौरान एक नंबर भेजा गया. नंबर साझा करने के कुछ ही देर बाद उनका मोबाइल पूरी तरह हैक हो गया और व्हाट्सऐप अकाउंट का नियंत्रण साइबर अपराधियों के हाथ में चला गया. घटना के बाद पूर्व विधायक ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज करायी. वहीं उनके परिचितों से किसी भी तरह के ऑनलाइन लेने-देन नहीं करने की अपील की गयी. जिले में बढ़ रहे साइबर फ्रॉड के मामले हाल के दिनों में जिले में साइबर ठगी और व्हाट्सऐप हैकिंग के मामले तेजी से बढ़े हैं. कभी रिश्तेदार बनकर, तो कभी बैंक अधिकारी या डिलीवरी एजेंट बनकर साइबर अपराधी लोगों को झांसे में ले रहे हैं. खास बात यह है कि अब अपराधी मोबाइल नेटवर्क और ओटीपी सिस्टम को भी निशाना बना रहे हैं. ऐसे रहें सावधान अनजान नंबर से आये लिंक या कोड किसी से साझा न करें. खुद को बैंक, कोरियर या सरकारी एजेंसी बताने वालों की पूरी जांच करें. व्हाट्सऐप पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर ऑन रखें. किसी परिचित के नंबर से रुपये मांगने वाला मैसेज आये तो पहले कॉल कर पुष्टि करें. मोबाइल अचानक हैंग या नेटवर्क बंद होने लगे तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >