वन विभाग ने जप्त किया लकड़ी लोड ट्रैक्टर ट्रॉली तस्कर फरार

वन विभाग ने जप्त किया लकड़ी लोड ट्रैक्टर ट्रॉली तस्कर फरार

प्रतिनिधि. उदाकिशुनगंज

थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार के सुबह गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग के अधिकारियों ने मधुवन पंचायत के वार्ड नंबर छह में लकड़ी लोड ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया. मगर हैरानी की बात यह है कि लकड़ी तस्कर ट्रैक्टर की इंजन लेकर फरार हो गया और वन विभाग के अधिकारियों ने ट्रैक्टर ट्रॉली को खींचकर वन विभाग कार्यालय ले गया. बताया जा रहा है कि यह शीशम की लकड़ी डैनेज की थी. जिसे किसी स्थानीय लोगों ने एक व्यापारी के हाथ बेच दिया था और वह व्यापारी उस वृक्ष को काट कर बेचने ले जा रहा था. तभी किसी ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी और वन विभाग के अधिकारी अपने टीम के साथ वहां पहुंच गये. लकड़ी लगी ट्रॉली को जप्त कर लिया. जबकि ट्रैक्टर का इंजन लेकर लकड़ी तस्कर और ड्राइवर फरार हो गया. मामले को लेकर दो दिन से हाई वोल्टेज ड्रम जारी है अभी तक मामले में प्राथमिक की दर्ज नहीं करायी गयी है. स्थानीय लोगों में चर्चा है की लकड़ी तस्कर को बचाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है. वहीं वन विभाग के अधिकारी पल्लवी कुमारी ने बताया कि मधुबन से एक लकड़ी लदी ट्राली को जप्त किया गया है. लकड़ी तस्कर का पता लगाया जा रहा है. मामले में लकड़ी तस्कर एवं लकड़ी ले जाने वाले ट्रैक्टर ड्राइवर दोनों पर प्राथमिक की दर्ज करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >