फरार वारंटी समेत पांच शराबी गिरफ्तार

फरार वारंटी समेत पांच शराबी गिरफ्तार

उदाकिशुनगंज. थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पुलिस ने सोमवार को एक वारंटी समेत पांच शराबी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बाड़ाटेनी गांव के दिनेश मंडल के पुत्र संजीव कुमार मंडल शराब तस्करी के आरोप में फरार चल रहा था, जिसे दारोगा दीनानाथ राय ने सरयुग चौक से गिरफ्तार किया. वहीं गोपालपुर गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे प्रेम कुमार को गिरफ्तार किया गया, जबकि बुधामा ओपी क्षेत्र के बड़गांव गांव निवासी नंदन मंडल, ब्रजेश मंडल व गुपतेश मंडल को बुधामा ओपी अध्यक्ष जियुत राम ने शराब पीकर उत्पाद मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >