शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन घर जले

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन घर जले

प्रतिनिधि, चौसा

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पैना पंचायत के रामपुर गोढ़यारी वार्ड छह में सोमवार की देर रात बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी, जिससे तीन घर जल गये. इस दौरान झुलसने से एक मवेशी की मौत हो गयी. वहीं दो लाख रुपये का सामान जल गया. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पीड़ित कपिलदेव सिंह , नीतीन कुमार व संजय सिंह का घर व सारा सामान जल गया. पैना मुखिया प्रतिनिधि इमदाद आलम ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने का भरोसा दिलाते हुए अधिकारियों को सूचना दी.

पीड़ितों ने अधिकारी को आवेदन देकर मुआवजा की मांग की. इधर, सीओ शशिकांत यादव ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को जांच करने के लिए भेजा गया है. जल्द ही पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >