अग्निशमन सेवा सप्ताह की हुई शुरुआत, शहीद जवानों को किया नमन

अग्निशमन सेवा सप्ताह की हुई शुरुआत, शहीद जवानों को किया नमन

उदाकिशुनगंज . अग्निशमन विभाग द्वारा मंगलवार से अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है. सेवा सप्ताह के तहत 20 अप्रैल तक अलग कार्यक्रम होगा. कार्यक्रम के तहत आमजनों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है. वहीं मॉक ड्रिल, जागरूकता अभियान और अग्निशामक उपकरणों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी हरेंद्र राय ने बताया कि कार्यक्रम के अंतिम दिन जन-जागरुकता प्रयासों को सुदृढ़ किया जायेगा. उन्होंने बताया कि सेवा सप्ताह के दौरान अग्निशमन विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों को लेकर आमजनों को आग लगने पर बचने के लिए विभाग के अधिकारी एवं कर्मी गुर सिखाएंगे. अग्निशमन विभाग द्वारा मंगलवार से अनुमंडल क्षेत्र में अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है. सेवा सप्ताह के पहले दिन अग्निशमन विभाग द्वारा ग्वालपाड़ा के कई नीजी अस्पताल में जागरूकता अभियान चलाया गया. जहां पिन फ्लेंक लगाया गया. अस्पताल के कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया. पंपलेट का वितरण किया गया. लोगों को अग्नि संधारण विधि से अवगत कराया गया. कार्यक्रम के पहले दिन सबसे पहले शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. अग्निशमन पदाधिकारी हरेंद्र राय ने कहा कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर बारूद और गोला से भड़ी जहाज में भयानक आग लग गई. जिसको बुझाने में विस्फोट के दौरान 66 अग्निशामक शहीद हो गए. अग्निशामकों की याद में हर साल अग्नि सप्ताह मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि के कारण यह सप्ताह विशेष महत्व रखता है. यह राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण सप्ताह है, जो हमें अग्नि सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देती है. उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा के प्रति व्यवहारिक ज्ञान विकसित करने पर विशेष बल दिया जाएगा. मौके पर अग्निशमन पदाधिकारी हरेंद्र राय, अग्निक सोनू कुमार, रविकांत ठाकुर, बिरबल कुमार, जगन्नाथ कुमार आदि मौजदू थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >