बिजली की शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन घर जले

बिजली की शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन घर जले

उदाकिशुनगंज. नगर परिषद क्षेत्र के खोड़ागंज बिनटोली वार्ड संख्या सात में गुरुवार को बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी, जिससे पंकज महतो, पंचलाल महतो और प्रेम सागर महतो का घर जल गया. वार्ड पार्षद अभिनंदन कुमार ने अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही अग्निशमन पदाधिकारी हरेंद्र राय के नेतृत्व में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. अगलगी की इस घटना में घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर सहित अन्य जरूरी सामान जल गया. पीड़ित परिवारों के अनुसार आग से लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री व मुआवजा देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >