भवानीपुर में लूटपाट को लेकर प्राथमिकी दर्ज

भवानीपुर में लूटपाट को लेकर प्राथमिकी दर्ज

सिंहेश्वर . थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर में हुई लूटपाट को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि सुपौल जिले के बगही वार्ड संख्या एक निवासी दीपेंद्र कुमार ने बताया कि वह यूनिटी शेयर सर्विस में एलओ के पद पर तैनात है. कलेक्शन कर भवानीपुर से मधेपुरा आ रहा था. इसी बीच भवानीपुर स्कूल के पास रोड पर चार युवकों ने गाली-गलौज करते हुए रोक लिया. इसके बाद एक लाख 85 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >