मारपीट व लूटपाट मामले में प्राथमिकी दर्ज

मारपीट व लूटपाट मामले में प्राथमिकी दर्ज

ग्वालपाड़ा. थाना क्षेत्र के राजपुर सरसंडी वार्ड छह निवासी जितेंद्र पोद्दार ने गांव के ही दीपक कुमार, छोटू यादव, विनोद यादव व ग्वालपाड़ा निवासी अखलेश यादव के खिलाफ मारपीट व लूटपाट का मामला दर्ज कराया है. जितेंद्र ने आरोप लगाया है कि गुरुवार को सभी किराना दुकान पर पहुंच कर सिगरेट व गुटका लिया. पैसा मांगने पर मारपीट की. पुनः शुक्रवार को दीपक, छोटू, बिनोद, अखलेश व अन्य आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट व 12 हजार रुपया छीन लिया. थानाध्यक्ष विजय पासवान ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >