गोलीबारी की घटना को लेकर पांच पर प्राथमिकी दर्ज

19 जून को भी घर आने के क्रम में जान मारने की नियत से गोली चलाई गई थी.

प्रतिनिधि ग्वालपाड़ा विगत 13 नवंबर को थाना क्षेत्र के श्याम में घटी गोलीबारी को लेकर श्याम निवासी अशोक कुमार अमर के आवेदन पर श्याम के पांच व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया. जानकारी के अनुसार श्याम निवासी अशोक कुमार अमर ने ग्वालपाड़ा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि 13 नवंबर की शाम सात बजे के आसपास श्याम निवासी राजा यादव, ओमप्रकाश उर्फ उमा कुमार हरिनंदन यादव सहित पांच व्यक्ति दो मोटर साइकिल पर सवार होकर अशोक कुमार अमर के घर पर पहुंच कर अशोक कुमार अमर को जान से मारने की नियत से लगभग सात चक्र गोली चलाया एवं गाली-गलौज किया. गोली की आवाज सुनकर लोगों के द्वारा हल्ला गुल्ला किया गया, तो सभी पश्चिम की दिशा में भाग गया. अशोक कुमार अमर ने यह भी आरोप लगाया है कि 19 जून को भी घर आने के क्रम में जान मारने की नियत से गोली चलाई गई थी. उसमें भी यही लोग शामिल थे. अशोक कुमार अमर के आवेदन पर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >