राज्य स्तरीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता में जिले की लड़कियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, जीते चार पदक

राज्य स्तरीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता में जिले की लड़कियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, जीते चार पदक

मधेपुरा. खेल विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना व जिला प्रशासन पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में पांच से सात दिसंबर 2025 तक खेल भवन पूर्णिया में आयोजित राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय कराटे बालिका प्रतियोगिता में मधेपुरा जिले की बालिका खिलाड़ियों ने कोशी प्रमंडल की ओर से खेलते हुये बेहतरीन प्रदर्शन किया. जिला कराटे संघ के सचिव सह राज एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट की निदेशक सोनी राज बताया कि प्रतियोगिता में काव्या भारती ने अंडर – 17 आयु वर्ग के 52-56 किलो वर्ग में रजत पदक, जबकि सरस्वती ने अंडर – 14 आयु वर्ग के 50 किग्रा भार वर्ग में, शुकृति ने अंडर – 17 आयु वर्ग के 68 किग्रा भार वर्ग में तथा संध्या ने अंडर – 17 आयु वर्ग के 64-68 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपने जिला व कोशी प्रमंडल का गौरव बढ़ाया. खिलाड़ियों की उपलब्धि पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा आम्रपाली कुमारी, कराटे संघ के संरक्षक मो अशफाक आलम, संघ के अध्यक्ष सावंत कुमार रवि, संघ के सचिव सोनी राज, प्रशिक्षक विजय कुमार, हॉली क्रॉस स्कूल की प्रधानाध्यापिका वंदना कुमारी व गिरजा कपिलदेव इंटर कॉलेज की निदेशिका संगीता कुमारी आदि ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >