हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हुई बैठक

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हुई बैठक

मधेपुरा. जिला कांग्रेस कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण राम ने की. मौके पर जिला पर्यवेक्षक जयप्रकाश चौधरी मौजूद थे. जिला पर्यवेक्षक ने कहा हर घर तिरंगा जिले के सभी गांवों में किया जायेगा. इस दौरान कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों व विचारों को जनता के बीच बतलाने का काम कांग्रेस करेंगे. यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा. उन्होंने कहा आज देश विषम परिस्थिति से गुजर रहा है. उसका कांग्रेस जन एकजुट होकर मुकाबला करेंगे. जिलाध्यक्ष ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाकर मोदी सरकार के नियत व नीति का पर्दाफाश हम कांग्रेस जन करेंगे. हमारे नेता ने जो कार्यक्रम चलाया है. उसको हम कांग्रेस जन आमलोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे. मौके पर कांग्रेस नेत्री अनोखा देवी, विष्णु देव प्रसाद सिंह, शत्रुघन भक्त, प्रमोद पप्पू, खोखा सिंह, प्रमोद सिंह, शशि भूषण मंडल, नसीम खान, नीलू ठाकुर, संदीप यादव, पिंकी कुमारी, सुमित श्रीवास्तव, मो जावेद, बिजेंद्र यादव, यीशु राजा, उमेश कुमार, कामेश्वर सिंह, नीलू देवी, मंजू कुमारी, अनंत कुमार, सुधीर यादव, आशा कुमारी, अजय यादव, नीलू कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >