लाल जोन वाले विद्यार्थी का रद्द होगा नामांकन

लाल जोन वाले विद्यार्थी का रद्द होगा नामांकन

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय के बैचलर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) विभाग में परीक्षा फाॅर्म भरने के लिए सैद्धांतिक परीक्षा में 75 प्रतिशत व प्रायोगिक परीक्षा में 80 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है. प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि सभी सेमेस्टर की कक्षाएं नियमित रूप से हो रही है. विद्यार्थियों को नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित होने के लिए लगातार सूचना प्रेषित की जा रही है. समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि विभाग में कक्षाओं की मॉनिटरिंग हो रही है. इसके लिये विद्यार्थियों की उपस्थिति को लाल, पीला व हरा तीन जोन में बांटा गया है. लगातार दो माह तक लाल जोन में रहने वाले विद्यार्थियों का नामांकन रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >