सरकारी जमीन पर से हटाया गया अतिक्रमण

सरकारी जमीन पर से हटाया गया अतिक्रमण

प्रतिनिधि, नयानगर

उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के बुधामा पंचायत भवन के पास शुक्रवार को अतिक्रमित सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण हटाया गया. अंचलाधिकारी हरिनाथ राम ने बताया कि बुधामा गांव निवासी चंदेश्वरी पासवान पिता अयोद्धी पासवान ने कई वर्षों से सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर घर बना लिया था. इसको लेकर अंचल से कई बार नोटिस दिया गया. लेकिन अतिक्रमणकारी घर हटाने के लिए तैयार नहीं हुए. शुक्रवार को अतिक्रमण हटाया गया. मौके पर सीओ हरिनाथ राम, बुधामा कैंप प्रभारी जिउत राम, राहुल कुमार, मुखिया पंकज कुमार सिंह, सरपंच संघ प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, खाड़ा के सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह, अंचल अमीन गजेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >