इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब सिंहेश्वर व अजहर 11 ने जीता मैच

इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब सिंहेश्वर व अजहर 11 ने जीता मैच

सिंहेश्वर. बाबा सिंहेश्वर नाथ क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के अंतर्गत 23 दिसंबर को मवेशी हाट मैदान, सिंहेश्वर में दो लीग मैच खेला गया. पहला मुकाबला- बभनगामा बनाम इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब सिंहेश्वर के बीच. बभनगामा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.3 ओवर में 111 रन बनाया. लक्ष्य का पीछा करते हुए इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब सिंहेश्वर ने तीन विकेट से मैच जीत लिया. वहीं दूसरा मुकाबला टीसीसी बनाम अजहर 11 के बीच खेला गया. टीसीसी की टीम 14.3 ओवर में 88 रन पर सिमट गयी. लक्ष्य का पीछा करते हुए अजहर 11 की टीम से पांच विकेट मैच जीत लिया. मैच में अंपायर सत्यम सिंह और महबूब हसन थे. जबकि स्कोरर के रूप में सत्यम भारद्वाज ने जिम्मेदारी निभायीई. आयोजन को सफल बनाने में रोशन सिंह, रोहित सिंह, मुकेश यादव, सलाम और विराट का विशेष योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >