शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल

शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल

ग्वालपाड़ा . पुलिस ने झलाड़ी चौक से एक शराबी को हंगामा करते पुलिस ने हिरासत में लिया. थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि संध्या गश्ती के क्रम में एक व्यक्ति झलारी चौक पर हो-हंगामा कर रहा था. वह पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल की सहायता से पकड़ा गया. हिरासत में लिए गए व्यक्ति के मुंह से शराब की बदबू आने पर उसकी चिकित्सकीय जांच करायी गयी, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई. शराबी ने नाम सोना सिंह निवासी गगौरा वार्ड नंबर चार थाना बिहारीगंज बताया. थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्जकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >