यातायात नियमों की अनदेखी पर 18 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित

यातायात नियमों की अनदेखी पर 18 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित

मधेपुरा.

यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में सख्ती बरतते हुए 18 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिया गया. यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आमजनों के जीवन की रक्षा के उद्देश्य से की गयी है. जिला परिवहन पदाधिकारी बलवरी कुमार दास ने बताया कि संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध तेज गति, खतरनाक ड्राइविंग, शराब के नशे में वाहन चलाना, बिना वैध कागजात वाहन संचालन, बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन सहित अन्य गंभीर आरोप पाये गये. जांचोपरांत सभी मामलों में मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया गया है. निलंबित किये गये ड्राइविंग लाइसेंसों में विभिन्न तिथियों पर गये गये उल्लंघनों के आधार पर निर्धारित अवधि के लिए कार्रवाई की गयी है. संबंधित चालकों को निर्धारित अवधि में अपना ड्राइविंग लाइसेंस जिला परिवहन कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है. डीटीओ ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुये यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन कराया जाना आवश्यक है. नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने आम नागरिकों व वाहन चालकों से अपील की कि वे हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें, गति सीमा का पालन करें, शराब के सेवन के बाद वाहन न चलाएं तथा सभी वैध कागजात साथ रखें. नियमों का पालन कर ही सुरक्षित यात्रा संभव है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >