एसडीओ व नगर पंचायत की पहल पर लोगों के घरों में घुसा नाले का पानी निकला

एसडीओ व नगर पंचायत की पहल पर लोगों के घरों में घुसा नाले का पानी निकला

प्रतिनिधि, सिंहेश्वर

सिंहेश्वर नगर पंचायत के मुख्य बाजार में एनएच द्वारा पुल का निर्माण कराया जा रहा है. इससे नाले का निकास बंद हो गया है. इस कारण हाथी गेट से पुल तक बसे लोगों के घरों व दुकानों में नाले का पानी घुस गया है. इससे लोगों का जीना दुभर हो गया है. लोगों ने इसकी जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवचंद्र चौधरी को दी. उन्होंने इसकी जानकारी एसडीओ संतोष को दी. एसडीओ ने निरीक्षण किया. एसडीओ ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकुमार कुशवाहा को पानी निकासी करवाने का निर्देश दिया. इसके बाद नगर पंचायत के कर्मियों ने पानी की निकासी का काम शुरू किया. एसडीओ मधेपुरा रात में भी कार्य प्रगति की जानकारी लेते रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >