सीनेटर बने डॉ सुधांशु, लोगों में हर्ष

सीनेटर बने डॉ सुधांशु, लोगों में हर्ष

मधेपुरा. बीएनएमयू की अंगीभूत इकाई टीपी कॉलेज मधेपुरा के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सुधांशु शेखर ने सीनेट चुनाव ग्रुप-बी में सामान्य कोटि में विजय हासिल की है. उन्होंने प्रथम वरीयता में जीत के लिए आवश्यक 45 मत से अधिक 55 मत प्राप्त किया. जीत के बाद डॉ शेखर ने सबसे पहले विश्वविद्यालय प्रशासनिक परिसर अवस्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, महामना भूपेन्द्र नारायण मंडल, डॉ रवि एवं डॉ महावीर प्रसाद यादव के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद उन्होंने टीपी कॉलेज एवं पीएस कॉलेज में ठाकुर प्रसाद, पार्वती देवी एवं कीर्ति नारायण मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. डॉ शेखर ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव-संचालन हेतु कुलपति प्रो बीएस झा, डीएसडब्लू प्रो अशोक कुमार एवं कुलसचिव प्रो अशोक कुमार सिंह के प्रति साधुवाद व्यक्त किया है. उन्होंने चुनाव में सहयोग एवं समर्थन देने वाले सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >