डॉ ललन बने पीएस कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक

डॉ ललन बने पीएस कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक

मधेपुरा. पार्वती विज्ञान महाविद्यालय मधेपुरा के मनोविज्ञान विभाग के प्रो डॉ ललन कुमार ललन को पार्वती विज्ञान महाविद्यालय मधेपुरा के परीक्षा विभाग का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया. प्राचार्य प्रो डॉ अशोक कुमार ने उन्हें परीक्षा नियंत्रक बनने से संबंधित पत्र जारी किया.प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय के नवनियुक्त परीक्षा नियंत्रक डॉ ललन कुमार ललन निश्चित ही परीक्षा नियंत्रक बनकर महाविद्यालय में स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे. डॉ ललन के परीक्षा नियंत्रक बनने पर डॉ अशोक कुमार पौद्दार, डॉ राजेश अनुपम, डॉ रविंद्र कुमार, डॉ चंद्रदेव ठाकुर, डॉ कृशानु दयासी, डॉ धनंजय कुमार, डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ मीना कुमारी, डॉ राजेश कुमार सिंह, डॉ संतोष कुमार, डॉ अजय कुमार, डॉ श्याम कुमार, डॉ सतीश कुमार सिंह, डॉ शैलेंद्र कुमा, डॉ मनोज कुमार, डॉ राजीव जोशी, डॉ संतोष कुमार आदि ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >