बिहार में डबल इंजन की सरकार करेगी चौमुखी विकास

बिहार में डबल इंजन की सरकार करेगी चौमुखी विकास

सिंहेश्वर.

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष विष्णु शर्मा व सिंहेश्वर ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर सम्राट चौधरी व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी व विजेंद्र प्रसाद यादव को बधाई दी.

नगर के मंडल अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन व आप सभी के कुशल अनुभवी नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन व जन-कल्याण की नई उंचाइयों को स्पर्श करेगा तथा प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी. ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक ने कहा बिहार में डबल इंजन की सरकार चौमुखी विकास करेगी. मौके पर जिला आईटी सेल के संयोजक सुभाष चौहान, मनोज गुप्ता, किशोर लेहरी, धर्मदेव गुप्ता, संजय स्वर्णकार, संतोष गुप्ता, लाल झा, रजनीकांत सिंह, राजीव कमल, संतोष पोद्दार, मो मौजिम, पंपोल यादव, साधुशरण चौहान, संजय भारती, रमाशंकर तिवारी, सुरेश मंडल, घुटर राम, संतोष गुप्ता, अंगद साह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >