डीएम ने मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का किया उद्घाटन

डीएम ने मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का किया उद्घाटन

जीतापुर. एनएच 107 स्थित बुधमा में मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का उद्घाटन शनिवार को डीएम अभिषेक रंजन ने किया. डीएम ने कहा कि जिला बनने के बाद पहली बार राज्य सरकार व जिला प्रशासन की पहल पर बुधमा में मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खोला गया. उन्होंने कहा कि अब मधेपुरा के युवाओं को खासकर मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. अब खासकर बेरोजगार युवा अपने घर से नियत समय पर प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार कर सकते हैं. साथ ही सरकार के नियमानुसार कोई भी व्यक्ति बिना प्रशिक्षण के दो पहिया या चारपहिया वाहन नहीं चला सकते हैं. उन्हें प्रशिक्षण के बाद ही जिला परिवहन विभाग से लाइसेंस मिलेगा. मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि इस तरह के मोटर प्रशिक्षण जिले के युवाओं व आमजनों के लिए मील का पत्थर साबित होगा. मौके पर स्कूल के प्रबंध निदेशक ई मनोज कुमार, एमवीआइ शुभम शर्मा, राहुल राय, समाजसेवी मनोज कुमार मनोरंजन, वेदानंद प्रसाद यादव, रामेश्वर प्रसाद यादव, पूर्व बैंक प्रबंधक बीरेंद्र कुमार, समाजसेवी देवकृष्ण यादव, अशोक प्रसाद यादव, भोला प्रसाद यादव, युवा समाजसेवी श्रेयश मंडल, सत्यम यादव, पवन कुमार, बिंदु, मो. शमशाद, मनोरमा देवी, नीलू कुमारी, बिकु यादव, सनोज, टीआर प्रशांत, अंकित राज आनंद, अनुरंजन कुमार रिशु, डॉ वशिष्ठ सम्राट आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >