सड़क सुरक्षा को लेकर हुई जिलास्तरीय बैठक, दुर्घटनाओं की रोकथाम पर जोर

सड़क सुरक्षा को लेकर हुई जिलास्तरीय बैठक, दुर्घटनाओं की रोकथाम पर जोर

मधेपुरा.

जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम से संबंधित बिंदुओं पर समीक्षा की गयी. बैठक के दौरान यातायात नियमों के अनुपालन, चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग को सख्ती से सुनिश्चित कराने पर चर्चा की गयी. डीएम ने संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है. इसके साथ ही आमजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में सड़क सुरक्षा समिति से जुड़े विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व समिति के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >