बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों के खिलाफ सदस्यों ने जतायी नाराजगी

बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों के खिलाफ सदस्यों ने जतायी नाराजगी

बिहारीगंज. प्रखंड सभा भवन में गुरुवार को बीस सूत्री की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष अमोद मेहता ने की. बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारी के खिलाफ नाराजगी जतायी. बैठक में विद्युत विभाग के जेई को बीडीओ अमित कुमार ने बिजली संबंधित समस्या हल करने को कहा गया. मनरेगा आंगनबाडी केंद्र, बिहारीगंज नगर पंचायत से संबंधित मामला सदस्यों ने उठया. वहीं अनुपस्थित पदाधिकारी बैठक में नहीं आने कारण व अगले बैठक में उपस्थित रहने को कहा गया ताकि उस विभाग से संबंधित मामला पदाधिकारी से जानकारी ली जा सके. मौके पर सीओ अविनाश कुमार, मनरेगा पीओ, मनरेगा जेई, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी समीर दास, बीसीओ, बिजली जेई विश्वनाथ कुमार, धीरेंद्र मेहता, सुभाष बिहारी, मंजू देवी, अमित कुमार उर्फ टोली, कन्हैया गुप्ता, मो इमरान, मन्नू ठाकुर, सोनू झा, गौरव मोदी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Gunjan thakur

गुजन ठाकुर प्रिंट माध्यम में 14 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >