पार्षद ने अधिकारियों से बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराये जाने की मांग

पार्षद ने अधिकारियों से बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराये जाने की मांग

उदाकिशुनगंज.

नगर परिषद के मुख्य बाजार स्थित गुदरी चौक व सरयुग चौक को अतिक्रमण मुक्त कराये जाने की मांग पार्षद ने अधिकारियों से किया है. अतिक्रमण मुक्त कराये जाने को लेकर पार्षद वार्ड 16 के रानी देवी ने डीएम, नगर परिषद ईओ, सीओ, थानाध्यक्ष व प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष को आवेदन दिया है. पार्षद रानी देवी ने कहा है कि मुख्य बाजार की सड़कों पर हर रोज जाम की समस्या बनी रहती है. इस कारण पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. चूंकि उदाकिशुनगंज मुख्य बाजार के गुदरी चौक पर दर्जनों फुटकर दुकानें सड़क किनारे सुबह से ही लगा देते हैं. वहीं गुदरी चौक से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक सैकड़ों बाइक सड़क किनारे दुकान के सामने लोग खड़ी कर बाजार में सामान की खरीदारी के लिए यत्र- तत्र चले जाते हैं. इस कारण बड़ी वाहनों के गुजरते वक्त लंबी कतार लग जाती है, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है.

वहीं आवेदन में कहा कि सरयुग पर बने सरकारी मद से शौचालय और यात्री को कुछ निजी लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे राहगीरों को घंटों सड़क किनारे खड़ा रहना पड़ता है. वहीं महिलाओं को शौच की स्थिति में यत्र – तत्र भटकना पड़ता है.

वहीं पार्षद रानी देवी ने डीएम तोरणजोत सिंह, नगर परिषद ईओ कमलेश कुमार,सीओ हरिनाथ राम, थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप मंडल से पार्किंग जोन एवं यातायात पुलिस व्यवस्था करने की मांग की है. इस बाबत नगर परिषद ईओ कमलेश कुमार ने बताया कि पार्षद की मांग को गंभीरता से लेते हुए अतिक्रमण मुक्त कराये जाने की दिशा में वरीय अधिकारी से बातचीत कर पहल किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >