स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर कार्यपालक अधिकारी को सौंपा मांग पत्र

स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर कार्यपालक अधिकारी को सौंपा मांग पत्र

मधेपुरा. शहर के चिल्ड्रेन पार्क के आसपास सहित अन्य जगहों पर स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर कार्यपालक अधिकारी को मांग पत्र सौंपा. पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव व पूर्व पार्षद प्रत्याशी वार्ड नंबर 14 रवीना कुमारी ने कहा कि वार्ड में कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट नहीं रहने से अंधेरा रहता है. इस कारण चिन्हित जगहों पर स्ट्रीट लाइट लगवाना जरूरी है, ताकि कोई भी अवांछित व्यक्तियों का अनावश्यक जमवाड़ा न हो व वार्डवासियों को आने-जाने में कोई दिक्कतें न हो. पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव ने नगर परिषद मधेपुरा के कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी को वार्ड नंबर 14 में पंचमुखी चौक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आवास के सामने, केबी वीमेंस कॉलेज के बगल में शंकर मंडल, अशोक राय, परमानंद यादव, किरण कुमारी के घर के पास व कॉलेज के पीछे पुल के पास, दूरभाष केंद्र के पीछे मनोज कुमार शिक्षक, डॉ यशवंत यादव के घर के समीप, चिल्ड्रेन पार्क के आसपास सहित अन्य जगहों पर स्ट्रीट लाइट लगाना जरूरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >