स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में नामांकन की तिथि घाेषित

स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में नामांकन की तिथि घाेषित

प्रतिनिधि, मधेपुरा

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय ने दूसरी सूची के आधार पर स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024-26 में नामांकन की तिथि जारी कर दी है. चयन सूची में शामिल छात्र-छात्राएं 21 से 25 नवंबर तक आवंटित विभाग व महाविद्यालय में नामांकन लेंगे. इस बाबत छात्र कल्याण के अध्यक्ष डाॅ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024-26 में नामांकन के लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है. 25 नवंबर को महाविद्यालय एवं स्नातकोत्तर विभागों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 26 नवंबर को सभी नामांकित छात्र-छात्राओं के नामांकन को यूमएआइएस पोर्टल पर कंफर्म किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >