शांति समिति की बैठक करने की तिथि तय

शांति समिति की बैठक करने की तिथि तय

उदाकिशुनगंज. बकरीद को लेकर उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के थाना स्तर पर शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक करने की तिथि निर्धारित कर दी गयी है.. एसडीएम एसजेड हसन ने कहा कि 17 जून को बकरीद है. इस निमित्त सभी समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों के साथ थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक आवश्यक है. अपने-अपने थाना परिसर में सभी समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बकरीद-2024 के निमित्त शांति समिति की बैठक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. रतवारा थाना व आलमनगर में सात जून, फुलौत व चौसा में आठ जून,अरार व ग्वालपाड़ा में 10 जून, बिहारीगंज में 11 जून, मंजौरा कैंप व पुरैनी में 12 जून, उदाकिशुनगंज में 13 जून को बैठक होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >