साइकिल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी : प्राचार्य

साइकिल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी : प्राचार्य

विश्व साइकिल दिवस पर पार्वती विज्ञान महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य संवर्धन और दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया. मधेपुरा. पार्वती विज्ञान महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से विश्व साइकिल दिवस के पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर महाविद्यालय परिसर से साइकिल जागरूकता रैली निकाली गयी, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण व स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करना था. कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ पवन कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि साइकिल प्रदूषणमुक्त परिवहन का सबसे सशक्त माध्यम है. नियमित साइकिल चलाने से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है. एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ चंद्रदेव ठाकुर ने कहा कि दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है. इससे ईंधन की बचत होगी और पर्यावरण को स्वच्छ व सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी. कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व एनएसएस स्वयंसेवकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. रैली के दौरान लोगों को कम दूरी की यात्रा के लिए साइकिल अपनाने का संदेश दिया गया. मौके पर परीक्षा नियंत्रक डॉ ललन कुमार ललन, अर्थपाल अशोक कुमार पोद्दार, प्रधान लिपिक आशीष ओम, सहायक परीक्षा नियंत्रक सतीश कुमार सिंह, मुकेश मोहन, सुभाष चंद्र यादव, कृष्णा, हिमांशु, नितीश, मेघा, खुशी कुमारी आदि का सराहनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >