सीएचसी का सीएस ने किया निरीक्षण, मुख्य गेट बंद मिलने पर जतायी नाराजगी

सीएचसी का सीएस ने किया निरीक्षण, मुख्य गेट बंद मिलने पर जतायी नाराजगी

घैलाढ़ . सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घैलाढ़ का सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने शनिवार को निरीक्षण किया. इस दौरान सीएचसी का मुख्य गेट बंद पाये जाने पर उन्होंने संबंधित स्वास्थ्यकर्मी को फटकार लगायी. सिविल सर्जन ने अस्पताल परिसर की समग्र व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने प्रसव कक्ष, ओपीडी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, आपातकालीन मरीज कक्ष सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की. इस दौरान सीएचसी से मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर ध्यान दिया गया. सिविल सर्जन ने कहा कि सीएचसी की सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >