अपराधियों ने युवक से 24 हजार छीना

अपराधियों ने युवक से 24 हजार छीना

प्रतिनिधि, नयानगर

उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा पंचायत के हाइस्कूल चौक से शिनवारा जाने वाली सड़क पर शनिवार को दो अपराधियों ने एक युवक 24 हजार रुपया, मोबाइल छीन लिया.

पीड़ित युवक खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के बोबील पंचायत के वार्ड तीन निवासी चंदन सहनी के 24 वर्षीय पुत्र अमित कुमार है. पीड़ित युवक ने बताया कि बाइक से मधेपुरा डाॅक्टर के यहां से बोबील घर जा रहा था. इसी दौरान खाड़ा शिनवारा जाने वाली सड़क पर अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया. वही बाइक की चाभी छीनकर पानी में फेंक दिया. इस घटना की जानकारी बुधामा कैंप के प्रभारी जिउत राम को दी. जानकारी मिलते ही बुधामा कैंप के पुलिस राहुल कुमार सदल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इधर, थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की. आवेदन मिलने पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >