अपराधियों ने बाइक, मोबाइल व नकदी छीना

अपराधियों ने बाइक, मोबाइल व नकदी छीना

प्रतिनिधि, घैलाढ़

घैलाढ़ ओपी क्षेत्र अंतर्गत कारू बाबा स्थान परसाही गांव समीप दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने बुधवार को बाइक सवार युवक से मोबाइल व पांच हजार रुपया छीन लिया.

पीड़ित जिला सुपौल के करणपुर चौक वार्ड छह निवासी दुखा मुखिया के पुत्र राजकुमार ने थाने में आवेदन दिया है. आवेदन बताया कि बाइक बीआर से बहन को गढ़िया गांव ससुराल छोड़ कर में घर करणपुर सुपौल जा रहा था. इसी दौरान अपराधियों ने कारू बाबा स्थान परसाही के पास हथियार दिखाकर रोक लिया. अपराधियों ने हथियार दिखाकर बाइक सहित मोबाइल व पांच हजार रुपये छीन कर भाग गया. इसकी सूचना घैलाढ़ पुलिस को दी. ओपी अध्यक्ष अवधेश प्रसाद ने कहा कि छिनतई घटना की सूचना मिली है. आवेदन मिला है. छानबीन कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >