थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच-58 पर गुरुवार की रात अपराधियों ने एक व्यक्ति से बाइक व मोबाइल छीन लिया. घटना के दौरान अपराधियों ने व्यक्ति पर गोली भी चलायी, जिससे वह बाल-बाल बच गया. पीड़ित चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत पैना पंचायत के चंदा गांव के वार्ड तीन मो अजीम उद्दीन के पुत्र मो आफताब आलम ने पुरैनी थाने में आवेदन देकर बताया कि वह 30 अप्रैल को बाइक संख्या बीआर 11 बीए-8989 से मित्र जेनेंद्र कुमार राम के घर मकदमपुर गया था. वहां से सहरसा गया. लौटने के दौरान पुरैनी थाना क्षेत्र के आंबेडकर चौक से पहले बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने बाइक व मोबाइल छीन लिया. वहीं फायरिंग किया. पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की. इस बाबत थानाध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की. इस बाबत थानाध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.