अपराधियों ने वृद्ध महिला की गोली मारकर की हत्या

अपराधियों ने वृद्ध महिला की गोली मारकर की हत्या

प्रतिनिधि, जीतापुर

सदर प्रखंड क्षेत्��� अंतर्गत धुरगांव वार्ड नंबर सात में अपराधियों ने 65 वर्षीय निर्मला देवी की गोली मारकर हत्या कर दी. सोमवार की सुबह जब घर के सदस्य देखने गया कि अभी तक नहीं निर्मला देवी जगी क्यों नहीं है, तो देखा वह खुन से लतपथ थी. निर्मला देवी के पुत्र सुबोध यादव व परिजनों ने सोचा कि ब्रेन हेमरेज हो गया है, लेकिन बाद में खून साफ किया, तो सिर में गोली का निशान था. इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस व फोरेंसिक टीम आने के बाद पता चला कि गोली सिर में मारी गयी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. ग्रामीणों ने कहा कि अपराधियों ने सुबोध यादव को गोली मारने आया था, लेकिन रात में सुबोध के जगह उनकी मां को गोली मार दी.

इधर, भर्राही थाना प्रभारी विजय पासवान ने बताया कि आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >