अपराधियों ने मुर्गा फार्म संचालक की हत्या

अपराधियों ने मुर्गा फार्म संचालक की हत्या

ग्वालपाड़ा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रेशना पंचायत के भरना टोला वार्ड नंबर चार निवासी जयचंद उर्फ पृथ्वी मेहता के 22 वर्षीय पुत्र सीपिन कुमार की हत्या घर से दो सौ मीटर की दूरी पर अपराधियों ने धारदार हथियार से कर दी. परिजनों ने बताया कि सीपिन घर से कुछ दूरी पर मुर्गा फार्म चलाता था. बुधवार को भी देर शाम बाइक से मुर्गा फार्म पर गया था. परिजनों ने कहा कि रात के लगभग 11 बजे के आसपास किसी ने फोन कर सीपिन को बुलाया. सीपिन बाइक से आया और घर से कुछ दूर पहले ही बाइक लगा दी. वहीं पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने सीपिन पर हमला शुरू कर दिया. अपराधियों ने घर के आगे बसबिट्टी में ले जाकर हत्या कर दी. शव के कुछ दूरी पर मृतक का मोबाइल बरामद हुआ है. गुरुवार की सुबह लोगों ने सीपिन के शव को देखा. घटना की जानकारी पर अरार थानाध्यक्ष पप्पू कुमार दलबल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. फोरेंसिक विभाग को जानकारी दी. फोरेंसिक जांच टीम घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की. सीपिन की हत्या से कोहराम टोले में सन्नाटा हत्या से सीपिन के पिता पृथ्वी मेहता बदहवास हैं. वहीं मां अनिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. मौके पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि इंद्रभूषण, अरविंद यादव, सरपंच प्रतिनिधि रवींद्र राम, संजीव विनय, अरुण आदि पीड़ित के घर पहुंच कर सांत्वना दी तथा अविलंब हत्यारे की गिरफ्तारी की बात कही. .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >