कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला संविधान बचाओ पदयात्रा

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान बचाओ पदयात्रा कांग्रेस कार्यालय से निकलकर द्वितीय मंडल गोलंबर तक किया. इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष ने किया.

मधेपुरा. जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान बचाओ पदयात्रा कांग्रेस कार्यालय से निकलकर द्वितीय मंडल गोलंबर तक किया. इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष ने किया. मौके पर मुंह करती थी जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह यादव ने कहा कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में संविधान बचाओ पदयात्रा किया जा रहा है क्योंकि आरएसएस एवं मोदी सरकार द्वारा संविधान को तहस-नहस करने का योजना बना रहा है. इसलिए राहुल गांधी पूरे देश में इस कार्यक्रम को लेकर यात्रा कर रहे हैं. जिलाध्यक्ष शिव नारायण राम ने कहा संविधान का रक्षा करना कांग्रेस पार्टी का कर्तव्य है, क्योंकि आजादी के बाद जो संविधान बना, उसमें कांग्रेस पार्टी की हम भूमिका रही थी.उक्त कार्यक्रम में डॉ अरुण कुमार, अरविंद मेहता, शत्रुघन भक्त, नसीम खान, प्रमोद पप्पू, खोखा सिंह, धीरेंद्र कुमार, संदीप यादव, पिंकी देवी, सरिता देवी, मो सलीम, देवनारायण राम, विजय कुमार राय, भूषण मंडल, मो शोएब आलम, कामेश्वर सिंह, मो मुस्ताक, सुमित श्रीवास्तव, नौशाद, रेखा देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >