30 तक ई केवाईसी शत प्रतिशत करें पूरा- पीओ

30 तक ई केवाईसी शत प्रतिशत करें पूरा- पीओ

कुमारखंड.

प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मनरेगा कार्यालय में सोमवार को पीओ अभिषेक आनंद ने जेई, पीटीए, रोजगार सेवक सहित सभी कर्मियों के साथ बैठक की, जिसका उद्देश्य मनरेगा की प्रगति की समीक्षा थी.

मौके पर ई केवाईसी प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने पर जोर दिया. इसके साथ ही बैठक में पीओ ने योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए भी विशेष निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि प्रखंड में 30 दिसंबर तक पंचायतवार कैंप लगाकर सभी रोजगार सेवक अपने अपने पंचायत के छूटे जॉब कार्डधारी मजदूरों का ई-केवाईसी शतप्रतिशत करना सुनिश्चित करेंगे.

26 दिसंबर को पंचायतों में आम सभा के माध्यम से मनरेगा के सभी स्कीम की आमलोगों जानकारी देंगे एवं नये योजना को लेकर कार्य करना सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने पंचायतों में पौधरोपण अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करने और ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने तथा लगाये गये पौधे का सही से देखभाल को लेकर आवश्यक निर्देश भी पीआरएस को दिये. बैठक में किचन गार्डन के बारे में जानकारी दी.

मौके पर जेई मुकेश कुमार मुकुंद व जेई किशन पंडित, पीटीए आशीष कुमार व शैलेश कुमार, लेखापाल मरगूब आलम, रोजगार सेवक फन्नु कुमार , सुभाष कुमार सुमन, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, अमर कुमार गांगुली, अशोक कुमार रजक, नीरज कुमार, सुनील कुमार, परमानंद कुमार, मनोज कुमार गुप्ता ,जगत पासवान, नितेश कुमार, पवन कुमार, आनंद कुमार राजु, मो सौहेल नसीम, आशुतोष कुमार झा, बीएलटीएफ बबलू कुमार, अरविंद कुमार, डाटा ऑपरेटर मिथिलेश कुमार, प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >