कुमारखंड. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर सुंदर पंचायत स्थित सुरसर नदी पर पुल नहीं रहने से लोगों को परेशानी का सामाना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने कहा कि विकास के इस दौर में भी लोग चचरी पुल के सहारे नदी पार करने के लिए विवश हैं. स्थानीय लोगों ने कहा कि मुख्यालय से महज 10 किमी दूरी में अवस्थित है. इसके बावजूद उनकी पंचायत की समस्या के समाधान के लिए पदाधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं. पुल निर्माण की मांग को लेकर विधायक, सांसद समेत अधिकारी से कई बार संपर्क किया गया है. इसके बावजूद समस्याओं का समाधान अब तक नहीं हो सका है. सुरसर नदी पर पुल के नहीं बनने के कारण बिशनपुर सुंदर पंचायत दो भागों में विभक्त है. देखने में दोनों भाग आमने-सामने हैं, लेकिन सुरसर नदी पर पुल नहीं रहने के कारण 15 किमी दूरी तय कर लोग इस पार से उस पार वाहन से पहुंचते हैं. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पुल के अभाव में उनके गांव के लोग कई गांव होकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचते हैं, जबकि पुल के निर्माण हो जाने से उन लोगों को मुख्यालय जाने के लिए महज छह किमी की दूरी ही तय करनी पड़ेगी. लोगों का कहना है कि सुखाड़ में समय में तो जैसे-तैसे लोग चचरी के सहारे भी इस सालों भर प्रभावित होने वाली सुरसर नदी को पार कर लेते हैं, लेकिन बारिश के समय सितंबर-नवंबर से नदी में पानी के बढ़ जाने के कारण समस्या और भी बढ़ जाती है. स्थानीय रवि सिंह, रमेश कुमार साह, रामबालक सिंह, दीपक कुमार सिंह, मीरा देवी, प्रतिमा देवी, रम्भा देवी, संतोषी देवी, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, सुरेंद्र कुमार सिंह, रीमा कुमारी, पार्वती देवी, सुनीता देवी, सर्वेश सिंह, रवि सिंह, सोनू सिंह, राधा देवी व राजेंद्र सिंह आदि ने कहा कि नदी में पानी के बढ़ जाने के कारण कई बार इस नदी में बने चचरी पुल नदी के तेज धारा में बह भी जाती है. लोगों ने प्रशासन से जल्द नदी पर पक्की पुल बनवाने की मांग की है. इस संदर्भ में मुखिया मुमताज खातून व युवा राजद प्रदेश सचिव मुश्फिक आलम ने बताया कि बिशनपुर सुंदर पंचायत के कुपाड़ी गांव समेत अन्य गांव को मुख्य मार्ग एसएच 91 से जोड़ने के लिए एसएच 91 से कुपाड़ी तक पक्की सड़क व सुरसर नदी के संगम घाट पर पुल निर्माण के लिए ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल द्वारा डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए विभाग को भेजा गया है.
बिशनपुर सुंदर पंचायतवासी चचरी पुल के सहारे करते हैं आवागमन

बिशनपुर सुंदर पंचायतवासी चचरी पुल के सहारे करते हैं आवागमन
Copied link
बिशनपुर सुंदर पंचायतवासी चचरी पुल के सहारे करते हैं आवागमन