बीएनएमयू में पीएम-उषा योजना के तहत सॉफ्ट कंपोनेंट की निगरानी को ले समिति गठित

बीएनएमयू में पीएम-उषा योजना के तहत सॉफ्ट कंपोनेंट की निगरानी को ले समिति गठित

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में पीएम-उषा योजना के अंतर्गत संचालित सॉफ्ट कंपोनेंट कार्यक्रमों की निगरानी के लिए समिति का गठन किया गया है. इसमें सेमिनार, संगोष्ठी, सम्मेलन आदि शैक्षणिक गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जायेगी. कुलपति की स्वीकृति से गठित इस समिति की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. समिति का अध्यक्ष रसायन शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो नरेश कुमार को बनाया गया है. वहीं सदस्य प्रो राणा सुनील सिंह, प्रो अशोक कुमार, प्रो सीपी सिंह, प्रो अशोक सिंह, प्रो अशोक कुमार झा को शामिल किया गया है. यह समिति विश्वविद्यालय में पीएम-उषा योजना के तहत आयोजित होने वाले सभी सॉफ्ट कंपोनेंट कार्यक्रमों की गुणवत्ता, संचालन और प्रगति पर नजर रखेगी. बीएनएमयू के कुलसचिव डॉ अशोक कुमार ठाकुर ने बताया कि समिति का उद्देश्य शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी और परिणामोन्मुख बनाना है, ताकि विश्वविद्यालय में अकादमिक माहौल और अधिक सशक्त हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >