नारियल विकास बोर्ड, सिंहेश्वर का डीएम ने किया निरीक्षण

नारियल विकास बोर्ड, सिंहेश्वर का डीएम ने किया निरीक्षण

मधेपुरा. जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने बुधवार काे प्रदर्शन-सह-बीज उत्पादन फार्म (नारियल विकास बोर्ड), सिंहेश्वर का भ्रमण किया. नारियल बोर्ड के फार्म इंचार्ज द्वारा प्रदर्शन-सह-बीज उत्पादन केंद्र के बारे में जानकारी दी तथा वहां होने वाली समस्याओं के बारे में भी अवगत कराया. नारियल बोर्ड के प्रदर्शन-सह-बीज उत्पादन फार्म कुल 100 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें घेराबंदी नहीं रहने के कारण सरकारी भूमि पर अतिक्रमण व अन्य असामाजिक तत्वों के द्वारा फार्म के अंदर आ जाने तथा फार्म का क्षति पहुंचाने से संबंधित जानकारी दी. जिस पर डीएम ने अंचलाधिकारी को दिशा-निर्देश दिया.. साथ ही फार्म में घेराबंदी नहीं रहने के कारण सरकारी संपत्ति की क्षति होती है, इसके लिए जमीन के कागजात की स्थिति से संबंधित जानकारी के लिए भी अंचलाधिकारी को दिशा-निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >