सीओ ने बुधामा के सभी पीडीएस दुकानों का किया निरीक्षण

सीओ ने बुधामा के सभी पीडीएस दुकानों का किया निरीक्षण

प्रतिनिधि, नयानगर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र के सभी पीडीएस दुकानों में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

सोमवार को उदाकिशुनगंज के अंचलाधिकारी हरिनाथ राम ने बुधामा पंचायत के सभी पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया. इस दौरान डीलरों व वीएलइ को दिशा-निर्देश दिया. जिन पीडीएस दुकानों पर वीएलई, सेविका व आशा व अन्य कर्मचारी उपस्थित नहीं थे, उन सभी को चेतावनी देते हुए कार्रवाई की बात कही. अंचलाधिकारी ने बताया कि इस विशेष अभियान में आवास सहायक, पीआरएस, सुपरवाइजर, राजस्व कर्मचारी, किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक व अन्य को मौजूद रहने का निर्देश दिया गया था. सभी कर्मियों को ससमय अपने चिह्नित पीडीएस दुकानों पर रहकर कार्ड बनाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >