जिले के 1.97 लाख पेंशनधारियों के खाते में 22.51 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर, 12 लाभुकों के बने आयुष्मान कार्ड

मधेपुरा जिले के 1.97 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में 22.51 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई है. इस कार्यक्रम के दौरान 12 पात्र लाभुकों के नए आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए, जिससे उन्हें स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिलेगा.

Madhepura News: मधेपुरा. न्यू एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में सोमवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में जुलाई 2026 की पेंशन राशि अंतरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने की. इसमें सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहित संबंधित पदाधिकारी और 50 से अधिक पेंशनधारी उपस्थित रहे.

राज्य के 1.01 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों को मिली राशि

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के कुल 1,01,32,888 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में पेंशन राशि अंतरित की गई. इसी क्रम में मधेपुरा जिले के 1,97,607 पेंशनधारियों के खातों में 22,51,22,600 रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे गए. इससे जिले के वृद्ध, विधवा और दिव्यांग लाभुकों को सीधे आर्थिक सहायता मिली.

12 लाभुकों के बनाए गए नए आयुष्मान कार्ड

पेंशन राशि अंतरण कार्यक्रम के साथ लाभुकों को स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ने की पहल भी की गई. कार्यक्रम में मौजूद 50 लाभुकों में से 12 के नए आयुष्मान कार्ड बनाए गए. वहीं 25 से अधिक लाभुकों के आयुष्मान कार्ड पहले से बने हुए पाए गए. इससे पात्र लाभुकों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलेगी.

समय पर पेंशन और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभुकों को समय पर पेंशन राशि उपलब्ध हो. इसके साथ ही उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा और सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

दस्तावेज और बैंक खाते अपडेट रखने की अपील

Madhepura News: जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि पात्र लाभुक सामाजिक सुरक्षा पेंशन समेत विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए संबंधित विभाग या कार्यालय से संपर्क करें. लाभुक अपने आवश्यक दस्तावेज और बैंक खाता संबंधी जानकारी अद्यतन रखें, ताकि भविष्य में पेंशन भुगतान में किसी प्रकार की बाधा न आये.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >