कार की चपेट में आने बच्चा जख्मी, इलाज के दौरान हुई मौत

कार की चपेट में आने बच्चा जख्मी, इलाज के दौरान हुई मौत

मुरलीगंज. मुरलीगंज–मधेपुरा मुख्य मार्ग पर पड़वा चौक के समीप शनिवार कार की चपेट में आने से बच्चा जख्मी हो गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान पड़वा वार्ड संख्या छह निवासी शंकर पासवान के सात वर्षीय पुत्र पुष्पम कुमार के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार एक कार मुरलीगंज से मधेपुरा की ओर जा रही थी. इस दौरान पुष्पम सड़क पार करने के लिए दौड़ गया, जिससे कार की चपेट में आ गया.. स्थानीय लोगों ने कार का पीछा कर नवटोल चौक के पास घेर लिया. कार में चालक के साथ एक महिला भी सवार थी, जो इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रही थी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से घायल बच्चे को जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया गया है. वहीं परीक्षार्थी महिला को परीक्षा देने के लिए छोड़ दिया गया. उन्होंने बताया कि बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >